दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढहने से सैकड़ों दबे, 66 की मौत
दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में सोमवार की रात पांच मंजिला इमारत ढहने से 32 परिवारों के 100 से अधिक लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ के पानी से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसे हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सारा दोष एमसीडी पर मढ़ते हुए कहा कि आखिर इस मकान को अएनओसी किस आधार पर दे दिया गया। यह तो एमसीडी की घोर लापरवाही का नमूना है।
इलाके की गलियां संकरी होने के चलते जेसीबी मशीन को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग दो घंटे का समय लगा।वैसे स्थानीय लोगों ने काफी तत्परता दिखायी और करीब तीन दर्जन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने 66 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है । लगभग 80 लोग घायल हुए हैं ।वालिया ने कहा कि बचाव दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं ।और प्रभावित लोगों के बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।अभी भी दबे हुए लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है।
पुलिस के अनुसार रात लगभग सवा आठ बजे यह दुर्घटना हुई।पुलिस को सूचना मिली कि मकान संख्या एन-85, ललिता पार्क, अचानक ही ढह गई है। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जानकारी दमकल विभाग व डिजास्टर मैनेजमेंट को दी । इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां व एंबुलेंस भी पहुंची। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वालों की संख्या और बढने की संभावना है । शीला दीक्षित ने बीजेपी के कब्जे वाली एमसीडी को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी सरकार को बचाने की पूरी कोशिश की है।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस घटना में तबाह हुए परिवारों की संख्या 32 से कहीं ज्यादा है पर सरकारी अधिकारी अपनी मर्जी से इसकी संख्या सुनिश्चित कर रहे हैं।
Last 5 posts by प्रकाश प्रियदर्शी
- प्रधानमंत्री की चुप्पी कोई रणनीति नहीं,मजबूरी है ! - November 19th, 2010
- महाबली खली का नॉमिनेशन और पामेला एंडरसन की एंट्री,समझिए बिगबॉस का खेल - November 16th, 2010
- जब आप सा कोई आता है तो हमारी बेचारगी और बढ जाती है मिस्टर ओबामा! - November 4th, 2010
- श्रंखला जीत कर भारत ने 23 साल का सूखा खत्म किया - October 24th, 2010
- आज ब्रेडमैन भी होते तो शरमा जाते - October 13th, 2010
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=20475






