जल्द होगी प्याज 5 रुपये किलो!
प्याज की कीमत अगले हफ्ते से पांच रुपये प्रति किलो हो सकती है। दिल्ली के आजादपुर थोक सब्जी विक्रेता संघ ने गुरुवार को कहा कि अगले सप्ताह से बाजार में प्याज की नई फसल आ जाएगी।
चैंबर ऑफ आजादपुर फ्रूट एंड वेजीटेबल ट्रेडर के महासचिव रंजन शर्मा ने कहा कि लोहरी के बाद नई फसल आने लगती है, जिसके कारण बाजार प्याज की नई फसल से भर जाएगा और खुदरा दुकानों पर प्याज पांच से 10 रुपए प्रति किलो भाव पर मिलना शुरू हो सकती है। पिछले महीने प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
शर्मा ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को खुदरा विक्रेताओं को 400 टन प्याज बेचे हैं और इसकी कीमत अभी 20-40 रुपए प्रति किलो चल रही है। प्याज के थोक कारोबारी आयकर अधिकारियों द्वारा मारे जा रहे छापे के विरोध में दो दिनों से हड़ताल पर थे, जिसे उन्होंने बुधवार को वापस ले लिया।
उन्होंने कहा कि दो दिनों की हड़ताल के कारण अभी उनके पास कम प्याज है, लेकिन दो-तीन दिनों में प्याज की आपूर्ति बढ़ जाने से कीमत कम हो जाएगी। व्यापारियों ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस ले ली।
एजेंसियां
Last 5 posts by डेस्क
- फिर से शुरु हो रहा है जनतंत्र - July 2nd, 2011
- अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी - February 20th, 2011
- स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज - February 20th, 2011
- जी-20:आर्थिक असंतुलन से निपटने पर सदस्य देशों के बीच उभरे मतभेद - February 20th, 2011
- राहत को नहीं मिली 'राहत', फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप तय - February 19th, 2011
Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=21484






