अब ब्लड कैंसर नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी

वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस बात का पता लगा लिया है कि मानव शरीर ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से कैसे लड़ता है। इस खोज के बाद अब इस जानलेवा बीमारी के ज्यादा बेहतर और प्रभावशाली इलाज का रास्ता खुल सकता है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों के दल ने दरअसल सीडी19-लिगेंड (सीडी19-एल) नामक ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है जो सफेद रक्त कोशिकाओं की सतह पर पाया जाता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ हिमेटोलॉजी के अनुसार यह प्रोटीन ल्यूकेमिया से प्रभावित कोशिकाओं को नष्ट करने में शरीर की प्रतिरोधी क्षमता की सहायता करता है।

लॉस एंजिल्स स्थित बच्चों के कैंसर और रक्त संबंधी बीमारियों के केंद्र और सबन शोध संस्थान के वैज्ञानिकों की ल्यूकेमिया से प्रभावित सीडी19 कोशिकाओं पर पहली रिपोर्ट है। बी-लाइनेज एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) बच्चों और किशोरों में होने वाला सबसे आम कैंसर है।

काफी तीव्र कीमोथेरेपी के बावजूद कुछ मरीजों में इस बीमारी की पुनरावत्ति होती रहती है। ऐसे लोगों में लंबे जीवन के अवसर काफी कम होते हैं। इस दल के प्रमुख फतीह उकून ने बताया कि इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना ल्यूकेमिया से प्रभावित कोशिकाओं को नष्ट करने की है। इसके लिए हमें नए तरीके इजाद करने होंगे क्योंकि यह कोशिकाएं कीमोथेरेपी से भी नष्ट नहीं होती हैं।

एजेंसियां

Last 5 posts by डेस्क

Short URL: http://www.janatantra.com/news/?p=21666

Posted by on Feb 20 2011. Filed under सेहत, स्पेशल रिपोर्ट. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

Leave a Reply

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes