सीबीआई ने 2जी घोटाले में अपनी जांच को जारी रखते हुए गुरुवार को एस्सार ग्रुप के सीईओ प्रशांत रूइया से भी पूछताछ की। उनसे यह पूछताछ कंपनी के लूप टेलीकॉम के साथ कथित संबंधों को लेकर की गई जिसे जनवरी 2008 में 21 सर्कलों के लिए लाइसेंस दिए गए। उल्लेखनीय है कि सीबीआई को इस [...]
उड़ीसा के माओवाद प्रभावित मल्कानगिरी जिले के कलक्टर का माओवादियों ने अपहरण कर लिया है जो केंद्रीय बलों को हटाए जाने और जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि मल्कानागिरी के कलेक्टर आरवी कृष्ण बुधवार शाम उस समय लापता हो गए जब वह [...]
एस-बैंड स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में हुए करोड़ों रुपए के कथित नुकसान संबंधी आरोपों के बीच विवादों में घिरी सरकार ने इसरो की व्यावसायिक शाखा एंट्रिक्स और देवास के बीच हुए विवादास्पद सौदे को रद्द कर दिया है। गुरुवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसके बाद इसकी घोषणा की गई। यह [...]
समझौता एक्सप्रेस और अजमेर दरगाह ब्लास्ट का मुख्य आरोपी असीमानंद सरकारी गवाह बन के लिए तैयार हो गया है। एटीएस के बढ़ते दबाव के कारण असीमानंद को इसके लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि इस बारे में एटीएस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी इस [...]
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और देवास मल्टीमीडिया के स्पेक्ट्रम आवंटन करार को लेकर अपने दफ्तर पर लगे सवालिया निशानों को प्रधानमंत्री ने साफ करने की कोशिश की। मनमोहन का कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय में इस करार को बचाने की कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष कोशिश नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने इन आरोपों को सिरे [...]
भारतीय टेनिस जगत के नामचीन सितारे महेश भूपति और बालीवुड स्टार लारा दत्ता बुधवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। भूपति और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दोनों ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने लिखा, दोस्तों अब हम मिस्टर और मिसेज भूपति हो गए हैं। इससे पहले [...]
केंद्र सरकार ने विदेशी मुद्रा बरामदगी मामले में करमापा उग्येन ट्रिन्ले दोरजी को संभवत: क्लीन चिट दे दी है। केंद्र का मानना है कि भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जमा करने की गलती करमापा के सहयोगियों ने की है। सूत्रों ने बताया कि करमापा के मठ से 7.5 करोड़ रूपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद [...]
सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यदि वधु पक्ष से पति या ससुराल पक्ष के लोग धऩ-दौलत या बेशकीमती सामान की मांग करते हैं और यह मांग शादी के रिश्ते से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो तो, इसे दहेज माना जाएगा। शीर्ष न्यायालय ने एक फैसले में कहा [...]
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह संसद के बजट सत्र के बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। अपने निवास पर सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि मैंने कहा है कि संसद का बजट सत्र संपन्न हो जाने पर कैबिनेट में फेरबदल होगा और मुझे उम्मीद है [...]
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को टीवी चैनलों के संपादकों से मुलाकात के दौरान कहा कि लगातार उजागर हो रहे घोटालों के बीच वे दोषी तो हैं लेकिन उतना नहीं जितना मीडिया उन्हें ठहरा रही है। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि गठबंधन में सब कुछ आपके मन मुताबिक नहीं होता। गौरतलब है कि इससे [...]