देश में जुलाई महीने में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65.24 करोड़ हो गई है।दूरसंचार ऑपरेटरों ने जुलाई महीने में 1.7 करोड़ नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के मुताबिक मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या जून महीने के 63.55 करोड़ से 2.66 प्रतिशत बढकर जुलाई में 65.24 करोड़ हो गई है।। जबकि लैंडलाइन [...]
बीडब्ल्यूए स्पेक्ट्रम की नीलामी में 22 जून को सरकार को 30,229 करोड़ रुपये मिले। यह राशि उसे स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली सफल कंपनियों शुल्क के रूप में चुकाई है। इसमें से 12,847.77 करोड़ रुपये अकेले इनफोटेल ने चुकाई है। इनफोटेल पूरे देश में स्पेक्ट्रम खरीदने वाली अकेली कंपनी है। बाद में मुकेश अंबानी की आरआईएल [...]
ब्रॉडबैंड वायरलैस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) स्पैक्ट्रम के लिए निजी कंपनियों द्वारा बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। बोली से सरकार को 38,543.31 करोड़ रुपये (8.56 अरब डॉलर से अधिक) का राजस्व प्राप्त हुआ है। पूरे देश में सेवा के लिए लाइसेंस की बोली 12,847.77 करोड़ रुपये (2.85 अरब डॉलर) लगाई गई। कुल 16 [...]
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसने कुवैत की कंपनी जैन की अफ्रीका स्थित सभी परिसंपत्तियों का अधिग्रहण सफलता पूर्वक कर लिया है, इसके चलते एयरटेल अब ग्राहक संख्या के मामले में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। अफ्रीका में किसी भारतीय कंपनी द्वारा [...]
भारत की जीएसएम सेवा प्रदाता दूरसंचार कंपनियों ने अप्रैल महीने में एक करोड़ 11 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े है। इनके ग्राहकों की कुल संख्या 43.3 करोड़ हो गई है। इन आंकड़ो में रिलायंस कम्युनिकेशन को शामिल नहीं किया गया है।
देश में तीसरी पीढ़ी (3जी) की संचार सेवा शुरू करने के लिए निजी कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए जारी नीलामी 34 दिन बाद बुधवार को समाप्त हुई। इस नीलामी से सरकारी खजाने में करीब 70,000 करोड़ रुपये (15.5 अरब डॉलर) आएंगे।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अवैध मोबाइल टॉवरों की सीलिंग पर रोक लगाने का गुरुवार को आदेश देते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन को इस मामले का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा करने को कहा है। न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर ने 19 मई तक सीलिंग पर रोक लगाने का फैसला सुनाया और साथ ही [...]
दिल्ली में अवैध तरीके से खड़े किए गए मोबाइल फोन टॉवरों को अधिकारियों ने बुधवार को सील कर दिया है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने सबसे पहले दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके के दो टॉवरों को सील किया फिर इसके नजदीकी गोविंदपुरी इलाके में दो और टॉवरों को सील किया गया।
देश की दूरसंचार निगरानी संस्था ने इस्तेमाल न हुए रेडियो स्पेक्ट्रम के लिए संचालकों से एक मुश्त कर लगाने का मंगलवार को सुझाव दिया है। यह कर 3जी फ्रीक्वेंसी की नीलामी से निर्धारित होने वाली कीमत के आधार पर तय किया जाएगा। इसके जरिए सरकारी खजाने में 35,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा।
मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी वोडाफोन एस्सार ने सोमवार को 809 रुपये कीमत का मोबाइल फोन बाजार में उतारा। कंपनी ने कहा कि इससे लाखों ग्रामीणों तक मोबाइल फोन पहुंचेगा। कंपनी ने कहा कि वोडाफोन 150 (वीएफ 150) को देश के अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों में उतारा जाएगा।