Category archives for: सुर्ख़ियां

बॉलीवुड में कहानी पर भारी हैं सितारे, चलो ये व्यवस्था बदलें

मोटे तौर पर यह कहानियों का दशक रहा है। इस दौरान दर्शकों की तरफ से नई और अलग तरह की सामग्री की मांग आई और इसी मांग ने इन कहानियों को सफल बना दिया। ऐसी फिल्में जो अलग हटकर थीं, जो कुछ कहती थीं, दिलचस्प ढंग से कहती थीं, जो लीक से हटकर थीं, वे [...]

भोजपुरी सिनेमा की पहली कथा यहां है, आप दूसरी कहें

यह बहुत पुराना तो नहीं है, लेकिन दस्‍तावेजी है, क्‍योंकि इसके पन्‍ने पीले पड़ चुके हैं। भोजपुरी फिल्‍मों का बाजार तो बन गया है, लेकिन जैसा कि समय के दस्‍तावेजीकरण का दुख सब जगह पसरा हुआ है, भोजपुरी भी इससे अछूता नहीं है। कुछ समय पहले वरिष्‍ठ सिने पत्रकार अजय ब्रह्मात्‍मज ने अपने फेसबुक पर [...]

गालिब की जयंती पर उर्दू समाज को सहारा का तोहफा

उर्दू हमारे लिए मजहब नहीं, संस्‍कृति है : ओपी श्रीवास्‍तव, उपप्रबंधक, सहारा इंडिया ♦ अविनाश एक तो शरद के उफान वाले दिन, जिसमें रजाई से निकलने में भी आलस्‍य आता है – उसमें नहाना तो हर दिन टालना ही पड़ता है। कोई बहुत जरूरी मीटिंग या महफिल न हो, तो चीकट आदमी की तरह दिल्‍ली [...]

देश के पहले उर्दू न्यूज़ चैनल “आलमी सहारा” का शानदार उद्घाटन

सोमवार की शाम यादगार रही। दिल्ली के ली मैरेडियन होटल में आलमी सहारा का उद्घाटन हुआ। ये देश का पहला उर्दू न्यूज़ चैनल है और इसे सहारा ने लॉन्च किया है। इस समारोह में कई आला नेताओं समेत बहुत से सम्मानित चेहरे मौजूद रहे। चैनल का उद्घाटन सहारा इंडिया के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओ. पी. [...]

मुझे यह साल ताकत देता है और हिन्दुस्तानी होने पर गर्व भी

इस साल हमें आसमान पर होना चाहिए था, लेकिन हम जमीन पर पड़े हैं। सिर्फ घोटालों और घोटालेबाजों की ही चर्चा है। गलती से अपने पैरों पर ललित मोदी ने कुल्हाड़ी क्या मारी कि पूरा पिटारा ही खुल गया। मोदी खुद तो गए ही शशि थरूर को भी ले गए और दे गए कांग्रेस को [...]

काश, इस दशक के दर्द ने हुक्मरानों को अच्छा सोचने पर मजबूर किया होता!

समय कभी-कदा अपने हमसफरों के साथ छल करता है। 21वीं शताब्दी के पहले दशक को ही ले लीजिए। इसे खत्म होने में जब एक हफ्ता भी नहीं बचा है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि इसकी शुरुआत में हमने जो सपने संजोए थे, वे किसी मुकाम तक पहुंचे या नहीं? जवाब दुर्भाग्य से नकारात्मक [...]

… वरना हर वो शख्स मारा जाएगा, जो बिनायक सेन है

छत्तीसगढ़ में रायपुर की एक अदालत ने मानवाधिकार नेता, डॉ बिनायक सेन को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। पुलिस ने डॉ सेन पर कुछ मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं लेकिन उनपर असली मामला यह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ रियासत के शासकों की भैंस खोल ली है। बिनायक सेन बहुत बड़े डाक्टर हैं, बच्चों की बीमारियों [...]

डॉक्टर बिनायक सेन देशद्रोह के दोषी करार

रायपुर की एक स्थानीय अदालत ने पीयूसीएल की राज्य इकाई के महासचिव बिनायक सेन, नक्सली नेता नारायण सान्याल और पीयूष गुहा को राजद्रोह और छत्तीसगढ़ जन सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया है। फैसले को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय समेत शहर के प्रमुख स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रायपुर [...]

संघ और बीजेपी को खत्म करने की “सोनिया” रणनीति

भारतीय राजनीति बहुत बड़े पैमाने पर करवट लेने वाली है। कांग्रेस के बुराड़ी अधिवेशन में सोनिया गांधी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता पर हमला बोला है वह अगले कुछ दिनों में राजनीतिक विमर्श की दिशा बदल देगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका पांच सूत्रीय कार्यक्रम कांग्रेसियों को ईमानदार तो नहीं बना देगा लेकिन आलोचना [...]

प्‍याज के आंसू पोंछने की तैयारी तो डीजल और रसोई गैस होंगे मंहगे

प्‍याज की आसमान पर पहुंची कीमत को थोड़ा नीचे लाने के लिए सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने बुधवार को एमएमटीसी सहित व्यापार करने वाली अपनी तीन कंपनियों से प्याज का आयात करने को कहा है।इसके साथ ही सरकार ने प्‍याज के आयात पर लगने वाले कस्‍टम ड्यूटी को पूरी तरह खत्‍म कर दिया [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes