जनतंत्र » मीडिया

लगातार दी जा रही है चेतावनी पर 14 टीवी चैनल बात मानने को तैयार नहीं
बार बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ न्यूज और मनोरंजन चैनल किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार ने माना है कि 14 टीवी चैनल ऐसे हैं जो नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इन सभी चैनलों को एक बार से ज्यादा चेतावनी दी गई हैं। कलर्स और एमटीवी को तो चार-चार बार चेतावनी दी जा चुकी है।

मनोरंजन के छोटे पर्दे पर टीआरपी की होड़ में कई चैनल केंद्रीय प्रसारण मंत्रालय द्वारा तय मापदंड भूल जाते हैं। पिछले कुछ समय में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अश्लीलता और भद्दी टिप्पणियों की कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

सरकार ने लोकसभा में बताया कि जिन 14 चैनलों को एक बार से अधिक चेतावनी दी गई हैं उनमें बिंदास, चैनल वी, कलर्स, आईबीएन-7, इंडिया टीवी, एमटीवी, इमेजिन, न्यूज 24, सोनी, स्टार आनंदो, स्टार न्यूज, स्टार प्लस, टीवी 5 और वीएच-1 शामिल हैं।

मंत्रालय के नोटिस देने के बाद कलर्स ने चार अवसरों पर स्क्रोल में तीन दिन तक लगातार माफीनामा चलाया है। मंत्रालय को विभिन्न सीरियल, रिएलिटी शो, विज्ञापन आदि के संबंध में दर्शकों की शिकायतें मिलीं, जिनके बाद यह कार्रवाई की गई।

जिन मनोरंजन के कार्यक्रमों के लिए नोटिस, चेतावनी या निर्देश दिए गए, उनमें दादागिरी, सन यार चिल मार, गेट जार्जियस 5, लॉंच पैड, बिग बॉस के दूसरे और तीसरे सीजन, आने को है, एमटीवी रोडीज, स्पलिट्सविला 2 और 3, बंदिनी, पति. पत्नी और वो, इस जंगल से मुझे बचाओ, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, सपना बाबुल का, सच का सामना और सेटरडे नाईट लाइव शामिल हैं।

सच का सामना प्रसारित करने वाले स्टार प्लस को चेतावनी दी गई कि विदेशी थीम पर आधारित कार्यक्रमों को भारतीय सभ्यता के हिसाब से तैयार किया जाए।

न्यूज चैनलों को आपत्तिजनक या हिंसा को प्रेरित करने वाले विजुअल्स, बिना वैज्ञानिक आधार के प्रसारित भ्रामक खबरें, आम जनता की भावनाएं भड़काने और मुंबई हमले के दौरान किए कवरेज में प्रसारित फुटेज के लिए नोटिस दिए गए।

सरकार के लिस्ट में कई न्यूज चैनल भी शामिल हैं। हालांकि सरकार यह भी मानती है कि गलाकाट प्रतियोगिता और टीआरपी की मारामारी के बीच चैनल कुछ भी दिखाने को तैयार है।इसलिए सरकार  ने टैम की समीक्षा के लिए एक कमिटी बनाई है।

एजेंसी

राष्ट्रीय सहारा का बनारस संस्करण लॉन्च
सहारा मीडिया समूह ने हिन्दी दैनिक, ‘राष्ट्रीय सहारा’ का  अगला संस्करण बनारस में लॉन्च किया ।इसे काफी जोरदार तरीके से लॉन्च किया गया । आयोजित कार्यक्रम में सहारा मीडिया ग्रुप के एडिटर और न्यूज डायरेक्टर, उपेंद्र राय ने सहारा इंडिया परिवार के मुखिया, सुब्रत रॉय सहारा का संदेश पढ़ा। सुब्रत रॉय ने अपने संदेश में कहा कि हमारे समाचार पत्र का उद्देश्य व्यवसायिक लाभ के बजाए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उम्मीद है कि अखबार सार्थक भूमिका निभाएगा। शहर के आमजन से लेकर बुद्धिजीवियों व अन्य वर्ग के तमाम काशी-वासियों को लंबे समय से बनारस की सरजमीं से ‘राष्ट्रीय सहारा’ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन का इंतजार था। रविवार को यह इंतजार खत्म हो गया।

विमोचन समारोह में उस्ताद मुमताज अली व उनके सहयोगी  कलाकारों  ने खूब समां बांधा । शंखवादक, राम जनम योगी का शंखनाद करीब 20 मिनट तक अनवरत जारी रहा।

बनारस में राष्ट्रीय सहारा के लांचिंग के बाद पहले से स्थापित अखबारों के मैनेजमेंट में खलबली मच गई है। दूसरे अखबारों की टीम को तोड़ने की भी कोशिश हो सकती है।

टीआरपी के दुष्प्रभावों को लेकर सरकार गंभीर,टैम के खिलाफ बनाई समिति
टीआरपी के खिलाफ गठित की जाने वाली कमेटी की चर्चा लंबे समय से चल रही थी और अब सरकार इस मुद्दे पर गंभीर होते हुए एक कमेटी गठित करने जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मौजूदा टीआरपी सिस्टम की समीक्षा और इस पर पुनर्विचार करने के लिए एक आंतरिक समिति बना दी है जिसके अध्यक्ष फिक्की के महासचिव अमित मित्रा हैं। यह समिति अन्य प्रमुख जांच पड़ताल के अलावा यह भी देखेगी कि मौजूदा समय में टीआरपी देने वाली कंपनी टैम (एसी नील्सन) के शेयर होल्डिंग पैटर्न क्या हैं और किन किन के शेयर (विज्ञापन कंपनियों, विज्ञापन दाताओं और चैंनलों) इस कंपनी में हैं ?

पिछले कुछ दिनों से टैम के खिलाफ विभिन्न संसदीय समितियों और नागरिक समूहों के प्रतिवेदनों के बाद मंत्रालय ने ट्राई (टेलीकॉम क्षेत्र का रेगुलेटर जो टीवी इंडस्ट्री के लिए सलाह जारी करता है) से टैम और टीआरपी के मुद्दे पर सलाह देने को कहा था। लेकिन सोमवार को मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे पर अविलंब फैसला लेना और कारवाई करने का समय आ गया है लिहाजा एक समिति का गठन करने का फैसला लिया गया।

समिति के अन्य सदस्यों में आईआईएम के निदेशक या उनके कोई प्रतिनिधि पीएसबीटी के राजीव मेहरोत्रा, वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी, सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता के निदेशक, भारत के अवकाश प्राप्त सचिव डी.एस. माथुर और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सयुंक्त सचिव (प्रसारण) हैं। यह समिति टीआरपी सिस्टम की मौजूदा प्रासंगिकता, इसके कम सैंपल साइज, ग्रामीण इलाकों में इसकी अनुपस्थिति, पारदर्शिता के आभाव, दूरदर्शन के प्रति उपेक्षा भाव आदि जैसे मुद्दों पर आखिरी फैसला लेगी।

एजेंसी

पत्रकारिता सीबीएसई के पाठ्यक्रम में शामिल
भारत में पत्रकारिता विषय को काफी गंभीरता से लिया जाने लगा है।अपने एक फैसले के तहत केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि अब यह विषय बच्चों स्कूली स्तर से ही पढायी जाए ताकि उनमें कम्यूनिकेशन का स्तर शुरूआत से ही बेहतर हो ।और वर्तमान मीडिया एवं इसके फैलते बाजार की समझ बेहतर बने।

सीबीएसई ने देश भर के स्कूलों में मीडिया स्टडीज को नये सत्र सत्र से  पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी कर चुका है ।अब छात्र एक वैकल्पिक विषय के रूप में इसे ले सकते हैं।सीबीएसई के स्कूलों के लिए एनसीआरटी किताब को तैयार किया है

11वी 12 वीं से ही छात्रों को मास कम्यूनिकेशन की शिक्षा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।सूत्रों के अनुसार सीबीएसई का इस बारे में ठोस राय है कि उदारीकरण के दौर में छात्रों के अंदर बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल विकसित करने के लिहाज से बेहतर कदम होगा ।इससे छात्रों में मीडिया की समझ बेहतर होगी।

एनसीआरटी ने पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एक टीम का गठन किया ।एनसीआरटी ने विशेषज्ञों के सहयोग से देश भर के स्कूलों से पांच महीने का फिडबैक लिया फिर उसके आधार पर कोर्स तैयार किया ।

कोर्स को पांच भागों मे  बांटा गया है वो है मीडिया कम्यूनिकेशन, अंडरस्डैंगि ऑफ मास कम्यूनिकेशन,एडवरटाईजिंग एंज पब्लिकरिलेशन, फोक मीडिया और मीडीया रोल इन ग्लोबलाइजेशन।

इस कोर्स को मीडिया के शिक्षण कार्य से जुड़े वरिष्ठ लोगों से लिखवाया गया है।इसमें  प्रमुख है वीके कुठियाल, वर्तिका नंदा ,एव जयश्री जेठानी।

इस कोर्स के शामिल हो जाने से निश्चित रूप से छात्रों का झुकाव मीडिया की तरफ होगा।और भविष्य में देश को बेहतर पत्रकार मिल सकता है।

अब राज्य सभा का भी होगा अपना चैनल,सात नवंबर को ऑनएयर की योजना
लंबे इंतजार के बाद  राज्यसभा चैनल की लांचिंग सात नवंबर को  हो जायगी। इसके सीईओ गुरदीप सप्पल बनाए गए हैं। सप्पल राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के ओएसडी भी हैं। सप्पल ने बताया कि 7 नवंबर को चैनल का साफ्ट लांच होगा।

इस चैनल को लोकसभा चैनल की तर्ज पर चलाया जाएगा। उच्च सदन के प्रश्नकाल को रुचिकर बनाने और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए हिंदी व अंग्रेजी के अलावा प्रश्नकाल को पहले चरण में 5 अन्य प्रादेशिक भाषाओं मलयालम, तमिल, गुजराती, ओड़िया और उर्दू में भी दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि लोकसभा की तरह राज्य सभा के लिए चैनल लाने की बात बहुत पहले से की जा रही थी।लेकिन काफी टाल मटोल के बाद आखिरकार चैनल को लांच करने का मुहूर्त निकल ही गया।

संपादक मालिक का सेक्रेटरी नहीं होता-शशि शेखर
पत्रकारिता यदि प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ है, तो पत्रकार उस स्तम्भ की आधारशिला। ऐसे में संपादक को हम चौथे स्तम्भ के सेनापति के रूप में देख सकते हैं। कहने का साफ़ मतलब यह है कि वह ऐसा हो जो पत्रकारिता को गति दे सके । संपादक ऐसी आवाज़ है, जो कार्यपालिका, व्यवस्थापालिका और कई बार न्यायपालिका की रतौंधी और श्रवणदोष जैसी घातक बीमारियों के ख़िलाफ़ मुहिम छेड़ता है। एक संपादक अभिव्यक्ति का हर खतरा उठाता है । लेकिन अब संपादकों पर उनकी नयी भूमिका को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं कि अब उन्होंने मालिकों के पीए की तरह काम करना शुरू कर दिया है। उनके हितों को साधने का काम शुरू कर दिया है। यह बात सही है कि पत्रकारिता अब मिशन नहीं रह गई है, जिससे संपादकों की भूमिका भी बदली है लेकिन क्या संपादकों ने अपनी भूमिका को इस बदलते परिवेश में कमजोर कर लिया है?

हिंदुस्तान के संपादक शशि शेखर ने कहा कि बहुधा संपादक पर एक आरोप लगाया जाता है कि अब संपादक, संपादक न रहकर मालिक के पीए की भूमिका में नजर आ रहे हैं मैं इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखता हूं और मैं आपसे यह पूंछना चाहता हूं कि इस तरह की अफवाहें उड़ा कौन लोग रहे हैं। आज नहीं बल्कि आज से 30 साल पहले भी संपादक को इसी नजरिए से देखा जाता था। तब भी हालात यही थे और आज भी हालात वही हैं। मैं 25 साल से संपादक हूं और मुझे नहीं लगता कि मैने अपने प्रोफेशन के साथ कोई अन्याय किया हो। मैं हर हफ्ते एक लेख लिखता हूं और जब उस लेख पर आने वाली टिप्पणियों को देखता हूं तो मुझे अपने संपादक के दायित्वों पर बहुत खुशी होती है। संपादक को प्रंबधक और पत्रकार को कर्मचारी की दृष्टि से देखा जा रहा है। फिर भी मैं कहूंगा कि आज जो हालात हैं काफी बेहतर हैं, पहले तो पत्रकार को नौकर ही समझा जाता था।

राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर रणविजय सिहं ने कहा कि अखबार में न्यूज कलेक्ट करना और पाठकों तक पहुंचाना एक प्रबंधन का ही तो कार्य है। चूकिं अखबार को समाज का आइना कहा जाता है तो अगर किसी संपादक में प्रबंधकीय गुण नहीं होगें तो वह खबरों और अपने सहयोगियों को एक साथ रखकर यह कार्य कैसे कर सकता है। अगर कोई संपादक टाइम मैंनेजमेंट को नहीं समझेगा तो वह अपने पाठको तक टाइम पर अखबार कैसे पहुंचा सकेगा। जब हम अखबार अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं उस समय यह नहीं सोचते कि हम प्रबंधक है या संपादक तब हमारा काम सेल्स, मार्केटिंग और एडिटोरियल टीम के साथ तारतम्य रखकर प्रोडक्ट को सहेज कर पाठक तक पहुंचाना होता है।

संपादक व्यवसायी नहीं । जो उसे व्यवसाय का हिस्सा बनाया जा रहा है। बाज़ार यदि सबसे बड़ा समुद्री तूफ़ान है और जिसमें सारा समाज डूबने के लिए सवार है तो पत्रकारिता उस सारे समाज को बचाकर किनारे ले पहुँचानेवाला जहाज है और उस जहाज को सिर्फ़ संपादक ही बचा सकता है ।

(समाचार.कॉम से साभार)

प्रसार भारती में व्यापक धांधली,भर्तियां रद्द
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने प्रसार भारतती में25 न्यूज एंकरों व रिपोर्टरों की नियुक्ति सोमवार को रद्द कर दी ।कैट ने कहा कि दूरदर्शन न्यूज कुछ उम्मीदवारों को जगह दिलाने क लिए अनियमितताएं की गईं।

वीके बाली की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने पाया कि इंटरव्यू से ठीक पहले नियुक्ति के नियम मनमाने ढंग से बदल दिए गए ताकि लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ उम्मीदवारों को संख्या 30 से बढाकर 35 कर दी गई ताकि यशवी तीरथ केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ की बेटी को जगह मिल सके। लिखित परीक्ष में उसे 33वीं रैंक मिली थी। प्रसार भारती ने इंटरव्यू के लिए तय वैटेज को भी 25 प्रतिशत से बढाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया ।यह इंटरव्यू से ठीक पहेल किया गया ।न्यायाधिकरण ने कहा ,उदाहरण के लिए यशवी तीरथ का मैरिट में नंबर 33वां था ।उसे इंटरव्यू में 90 अंक मिले थे।निश्चित तौर पर यह उसका पक्ष लेने के लिए की गई मनमानी का उदाहरण है ।

एक औऱ उम्मीदवार अनिता कालरा काल्हा की भी मनमाने ढंग से सिफारिश की गई ।जबकि उसने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया था । उसने ऑडिशन टेस्ट भी नहीं दिया था।

एजेंसी

भास्कर को कोर्ट का फरमान,रांची में प्रकाशन बंद करो
भास्कर के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। कुछ ही दिन पहले भास्कर कर्मियों द्वारा हॉकरों की पिटाई का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि   दिल्‍ली हाई कोर्ट ने ‘भास्‍कर’ ब्रांड नेम पर चल रहे इसके मालिकों के बीच विवाद में  फैसला सुनाते हुए डीबी कार्प को रांची में दैनिक भास्‍कर के नाम से प्रकाशन तत्‍काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में कल पूरे दिन सुनवाई चली। परंतु जज ने फैसला नहीं सुनाया था। । बताया जा रहा है कि न्‍यायधीश ने अपने फैसले में डीबी कार्प मैनेजमेंट,  आरएनआई और रांची प्रशासन को फटकार लगाई है। हाई कोर्ट के फैसले की अधिकृत कॉपी पांच बजे के बाद मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक  कोर्ट का  फैसला संजय अग्रवाल के पक्ष में हुआ है और कोर्ट ने अंतिम निर्णय होने तक प्रकाशन स्‍थगित रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत में सुनवाई के दौरान डीबी कार्प की तरफ से गिरीश अग्रवाल समेत कई वरिष्‍ठ लोग मौजूद थे।

संजय अग्रवाल इस बात से नाराज होकर कोर्ट में गए थे कि आरएनआई और रांची के प्रशासन ने बिना उनका पक्ष सुने एकतरफा तौर पर डीबी कार्प के डिक्लयरेशन को स्वीकार कर लिया और रांची में प्रकाशन की अनुमति दे दी। रांची प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ संजय अग्रवाल ने खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया था । संजय अग्रवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरएनआई और रांची के प्रशासन ने  अदालत की अवमानना की है क्योंकि जब कोर्ट ने पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल कर निर्णय देने को आरएनआई को कहा था तो फिर किस तरह आरएनआई और रांची के प्रशासन ने  बिना कोई ठोस जांच किए निर्णय दे दिया।

इंडिया टीवी ने किया बादशाहत का एलान
लगातार दूसरी बार नंबर वन की कुर्सी पर रहने के बाद इंडिया टीवी ने अपनी बादशाहत का  जोरदार एलान किया है। आज जारी किए गए एक विज्ञापन में रजत शर्मा के न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि उसके कदम यहीं नहीं रुकेंगे। आजतक को रौंदने के बाद उसका इरादा इतनी अधिक लीड लेने का है कि उसे पकड़ने का कोई हौसला भी जुटा नहीं सके। वो दूसरे नंबर के चैनल आजतक और तीसरे नंबर के चैनल स्टार न्यूज़ से अपना फासला बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। चैनल का दावा है कि बीते हफ़्ते उसकी टीआरपी 19.2 रही। और वो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजतक से 4.6 अंक आगे है। स्टार न्यूज़ से पांच अंक। इंडिया टीवी के मुताबिक आजतक की टीआरपी 14.6 रही है जबकि स्टार न्यूज़ की 14.2। ख़बर यह भी है कि इंडिया टीवी में जश्न का माहौल है। बीते हफ़्ते वहां विनोद कापड़ी ने साथियों को पार्टी दी थी। जबकि उसके प्रतिद्वंदी चैनलों में तनाव बढ़ गया है। सबसे अधिक तनाव आजतक में है।

सम्मानित होंगे देश के चार फोटोग्राफर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फोटो प्रभाग के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार को चार प्रख्यात फोटो पत्रकारों को आजीवन उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

होमाई व्यारवाला, एस़ पल, बेणु सेन तथा क़े जी़ माहेश्वरी को पुरस्कृत किया जाएगा और इनमें से प्रत्येक व्यक्ति को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, शॉल, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री सी़ एम़ जतुआ भी उपस्थित रहेंगे।

प्रथम श्रेणी का पुरस्कार दो प्रख्यात फोटो पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा। देश की पहली भारतीय महिला फोटो जर्नलिस्ट नाम से प्रख्यात बड़ोदरा की 97 वर्षीय होमाई व्यारवाला, दूसरे 79 वर्षीय प्रख्यात पत्रकार एस़ पाल हैं जो 1962 से 1988 तक इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य फोटोग्राफर थे तथा देश-विदेश में अधिकतम फोटो पुरस्कार विजेता रहे। पिक्टोरियलिट्स श्रेणी में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 79 वर्षीय कोलकाता के बेणुसेन को प्रदान किया जाएगा।

इसी श्रेणी में मुंबई के 88 वर्षीय क़े जी़ माहेश्वरी को पुरस्कृत किया जाएगा जो विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में 400 से अधिक पुरस्कार जीत चुके हैं।

(आईएएनएस)