Category archives for: तीर-ए-नज़र

एंट्रिक्स-देवास सौदे में पीएमओ पाक साफ:मनमोहन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और देवास मल्टीमीडिया के स्पेक्ट्रम आवंटन करार को लेकर अपने दफ्तर पर लगे सवालिया निशानों को प्रधानमंत्री ने साफ करने की कोशिश की। मनमोहन का कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय में इस करार को बचाने की कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष कोशिश नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने इन आरोपों को सिरे [...]

पवित्र बंधन में बंधकर एक दूजे के हुए भूपति,लारा

भारतीय टेनिस जगत के नामचीन सितारे महेश भूपति और बालीवुड स्टार लारा दत्ता बुधवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। भूपति और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दोनों ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने लिखा, दोस्तों अब हम मिस्टर और मिसेज भूपति हो गए हैं। इससे पहले [...]

केंद्र ने करमापा को दिया क्लीन चिट

केंद्र सरकार ने विदेशी मुद्रा बरामदगी मामले में करमापा उग्येन ट्रिन्ले दोरजी को संभवत: क्लीन चिट दे दी है। केंद्र का मानना है कि भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जमा करने की गलती करमापा के सहयोगियों ने की है। सूत्रों ने बताया कि करमापा के मठ से 7.5 करोड़ रूपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद [...]

व्यवसाय शुरू करने के लिए धन मांगना दहेजः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यदि वधु पक्ष से पति या ससुराल पक्ष के लोग धऩ-दौलत या बेशकीमती सामान की मांग करते हैं और यह मांग शादी के रिश्ते से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो तो, इसे दहेज माना जाएगा। शीर्ष न्यायालय ने एक फैसले में कहा [...]

बजट सत्र के बाद होगा कैबिनेट में व्यापक फेरबदल: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह संसद के बजट सत्र के बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। अपने निवास पर सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि मैंने कहा है कि संसद का बजट सत्र संपन्न हो जाने पर कैबिनेट में फेरबदल होगा और मुझे उम्मीद है [...]

मैं उतना भी दोषी नहीं हूं जितना दिखाया जा रहा है: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को टीवी चैनलों के संपादकों से मुलाकात के दौरान कहा कि लगातार उजागर हो रहे घोटालों के बीच वे दोषी तो हैं लेकिन उतना नहीं जितना मीडिया उन्हें ठहरा रही है। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि गठबंधन में सब कुछ आपके मन मुताबिक नहीं होता। गौरतलब है कि इससे [...]

‘नरभक्षी’,19 महिला-बच्‍चों के हत्‍यारे कोली को सजा-ए-मौत

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली की मौत की सजा बरकरार रखी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने गत दिसम्‍बर में कोली को रिम्‍पा हलदर नाम की लड़की की हत्‍या के मामले में कोली को मौत की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस [...]

एस बैंड स्पेक्ट्रम मामला: देवास ने समझौते की समीक्षा में सहयोग का किया वादा

देवास मल्टीमीडिया ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ उसका एस बैंड स्पेक्ट्रम आवंटन समझौता खत्म करने से पहले इसकी समीक्षा के परिणामों का इंतजार करने के भारतीय अंतरिक्ष आयोग के फैसले का स्वागत किया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी देवास ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ”हम प्रस्तावित समीक्षा में सरकार के [...]

झारखंड की राजधानी रांची में 34वें राष्ट्रीय खेल का रंगारंग शुभारंभ

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को 34वें राष्ट्रीय खेलों की रंगारंग शुरुआत हुई। प्रदेश के राज्यपाल एम.ओ.एच. फारुक ने लगभग 33,000 दर्शकों के सामने राज्य में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय खेलों का विधिवत उद्घाटन किया। फारुक उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, [...]

जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पुर्तगाली विदेश मंत्री की जुबान बोलने लगे कृष्णा

भारत के विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान भूलवश पुर्तगाल के विदेश मंत्री का बयान पढ़ना शुरू कर दिया। बहरहाल, एक भारतीय अधिकारी द्वारा ध्यान दिलाये जाने के बाद कृष्णा ने इस भूल को सुधार लिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुरक्षा और विकास पर आयोजित बहस [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes