Posts tagged as: bihar

बिहार:तीसरे चरण का मतदान जारी,कांग्रेस नेता के पास मिले 6 लाख नकद

बिहार विधान सभा के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है।इस बीच चौथे चरण के प्रचार के लिए सोनिया गांधी बिहार पहुंची ।इससे पहले काग्रेस के लिए काफी असहज स्थिति उस वक्त उत्पन्न हो गई जब बिहार के बेगूसराय जिले में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सागर रायका और यूथ विंग के अध्यक्ष ललन [...]

आदतन भ्रष्टाचारियों को वोट देने से बिहार होगा और बदहाल

चुनाव के इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार की एक मूल समस्या भ्रष्टाचार पर एक बार फिर चर्चा कर लेना मौजूं होगा।इससे मतदाताओं की याददास्त ताजा हो जाएगी।कोई पूछे कि आजादी के बाद बिहार की बदहाली का सबसे बड़ा कोई एक कारण कौन सा रहा है तो इसका सही जवाब यही होगा कि सरकारी व राजनीतिक [...]

बिहार में गुंडाराज कायम करने के लिए सभी दलों में होड़

बिहार के चुनाव में सभी दलों द्वारा साफ-सुथरी और अपराध मुक्त शासन के दावों के बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, राजद सभी के लिए आपराधिक और दबंग उम्मीदवार पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे उम्मीदवार इन प्रमुख दलों को किस कदर भा रहे हैं, इसकी बानगी बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में [...]

जाति का चश्मा हटा नहीं है, लेकिन उसका नंबर बदल गया है

योगेन्द्र यादव – “तो, बिहार में क्या होगा?”, अगर आप छह दिन बिहार घूम कर आएँ तो दिल्ली में हर कोई इसी सवाल से आपका स्वागत करता है। सवाल के पीछे चुनावी सटोरिए की गिद्ध दृष्टि या फिर राजनीति के कीड़े की उत्सुकता तो होती ही है। लेकिन बिहार की बात निकलते ही कहीं एक [...]

यह तो चाटुकारिता की पराकाष्ठा है

एम.जे.अकबर यह सवाल उत्तर चाहता है। क्या कांग्रेस ने 35 सालों के बाद जयप्रकाश नारायण के बारे में अपने विचार बदल लिए हैं, या कांग्रेस ने 35 माह के बाद राहुल गांधी के बारे में विचार बदल लिए हैं? पार्टी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने पार्टी के युवराज की तुलना एक राष्ट्रीय नायक से की [...]

पहला चरण कहानी स्पष्ट कर देगा

लगभग सभी सर्वेक्षणों ने नीतीश कुमार को बढत दे दी है।कुछ ने उन्हें पूर्ण बहुमत दे दिया है तो किसी किसी ने बहुमत के नजदीक बताया है लेकिन एक बात जो साफ दिख रही है वो ये कि बिहार में कांग्रेस एक बार फिर से जिंदा हो रही दिखती है।बिहार के समीकरण ने बड़े बड़े [...]

अब चुनावों में विदेशी धन की चर्चा क्यों नहीं ?

इस देश के चुनावों में कभी विदेशी धन खूब लगते थे।अब नहीं लगते।या फिर कम लगते हैं।लगते भी हैं तो उनकी चर्चा नहीं होती।अब तो उल्टे यहां के अनेक नेताओं पर यह आरोप लगता है कि उनके अपार धन विदेशी बैंकों के गुप्त खातों में जमा हैं। ऐसा नहीं है कि आजादी के तत्काल बाद [...]

लालू के कारण बिहार का चुनाव प्रचार हुआ दिलचस्प और मनोरंजक

लालू प्रसाद ने मतदाताओं से अपने पैरों के लिए घुंघरू यानी सत्ता मांगी। कांग्रेस के बारे में कहा कि उसे डेंगू बुखार हो गया है।साथ ही राजद अध्यक्ष ने मतदाताओं से यह भी वादा कर दिया कि यदि वे पावर में आयेंगे तो नौवीं कक्षा के प्रत्येक छात्र को एक -एक मोटर साइकिल दे देंगे।ऐसी [...]

असली एंग्री यंग मैन तो तुम थे जेपी….

गनीमत है कि अमिताभ का जन्म 2 अक्टूबर को नहीं हुआ। नहीं तो लोग बापू को भी भूल जाते। क्या फर्क पड़ता है कि आज 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण का जन्म दिन है। बिग बी का भी जन्मदिन आज ही है। जेपी के बारे में टीवी और अखबारों में शायद ही कहीं छपा हो। [...]

नीतीश जी के पैर में घुंघरू बांधो मैं तबला बजाऊंगा-लालू यादव

बिहार में विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है।अब नेताओं में व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।किसी भी तरह सत्ता में लौटने के लिए छटपटा रहे लालू यादव एक दिन में कई कई सभायें कर रहे हैं। वे इस बात का दावा भी करने लगे हैं कि उनकी ही [...]

300x250 ad code [Inner pages]

Search Archive

Search by Date
Search by Category
Search with Google
120x600 ad code [Inner pages]
Log in | Designed by Gabfire themes